STATE NEWSUTTARAKHAND

अनिल चांदना चौथी बार कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य बने

विकासनगर। रक्षा मंत्रालय द्वारा एक बार फिर छावनी परिषदों के सदस्य का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया। चौथी बार अनिल चांदना को बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। रक्षा मंत्रालय द्वारा चार अगस्त को जारी गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से देश के 56 छावनी परिषदों के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। अक्तूबर 2021 में निर्वाचित कैंट बोर्डों का कार्यकाल समाप्त हो गया था जिसके बाद कैंट में वेरी बोर्ड का गठन किया गया जिसमें दिसम्बर 2021 में रक्षा मंत्रालय द्वारा चकराता कैंट में अनिल चांदना को छह माह के लिए सदस्य मनोनीत किया। उसके बाद रक्षा मंत्रालय द्वारा अब चौथी बार उनका कार्यकाल फिर से छह माह के लिए बढ़ाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल ने बताया कि उन्हें गजट प्राप्त हो चुका है। उधर, चांदना का कार्यकाल चौथी बार बढ़ाए जाने पर उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, प्रदेश महामंत्री एसटी मोर्चा भाजपा राजवीर राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष चकराता व भाजपा मंडल महामंत्री केशर चौहान, पूर्व सदस्य आनंद राणा, नरेश रावत, मंडल अध्यक्ष क्वासी दीवान राणा, चकराता नारायण सिह राणा, ब्लाक प्रमुख कालसी मठोर सिह, व्यापार मंडल चकराता के सचिव अमित अरोड़ा, आदि ने भी बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *