अल्मोड़ा के लॉ कॉलेज में जुटेंगे पुरातन छात्र
देहरादून। अल्मोड़ा लॉ कॉलेज के पुरातन छात्रों की एलुमनी मीट 24 दिसंबर को होगी। रविवार को दून में हुई ज्यूरिस एलुमनी एसोसिएशन की बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। रोडवेज के उप महाप्रबंधक विधि प्रदीप सती ने बताया कि मीट अल्मोड़ा कॉलेज में ही होगी। इसमें 1980 से लेकर अब तक पासआउट हुए पुरातन छात्र शामिल होंगे। इसमें हाईकोर्ट के रिटायर न्यायाधीशों के साथ कई बड़े अफसर शामिल होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट भी शामिल होंगे। इस मौके पर विधानसभा के सेक्शन ऑफिसर रवि जोशी, पीडब्ल्यूडी के विवि अधिकारी चेतन जोशी, पुलिस विभाग के संजय कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी सोमिका अधिकारी, जिला सहकारी बैंक के निदेशक कपित सामंत, पूजा तिवारी आदि मौजूद रहे।
