STATE NEWSUTTARAKHAND

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयन पर जताई खुशी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुंगुणा गढ़वल विवि के बिड़ला परिसर के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग की शोधार्थी शिवानी भगत का हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयन होने पर विभाग के शिक्षकों एवं छात्रों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि शिवानी मूल रूप से जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं और गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर से प्रो.किरन डंगवाल के निर्देशन में शोध कार्य कर रही है। शिवानी समाजशास्त्र विषय की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं व साथ ही उन्होंने नेट जेआरएफ, गेट व जेके सेट की परीक्षाएं भी उत्तीर्ण कर चुकी है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रो.किरन डंगवाल, डा. जेपी भट्ट, डा. उमा बहुगुणा, सतीश गुसांई, डा. दिनेश चौधरी, डा. राजेंद्र रावत, शोध छात्र अंकित उछोली, राजेंद्र बिष्ट, धारणा शर्मा आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *