STATE NEWSUTTARAKHAND

आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया जा रहा बाल वाटिका का प्रशिक्षण

विकासनगर। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल वाटिका का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीडीपीओ ने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी को बाल वाटिका से जोड़ा रहा है, जिसमें नौनिहालों को प्री प्राइमरी की तर्ज पर पढ़ना, लिखना सिखाया जाएगा। सीडीपीओ तरूणा चमोला ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूलों की तर्ज पर विकसित कर रही है। इन केंद्रों में खेल खेल में नौनिहालों को निजी शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर पढ़ना, लिखना सिखाया जा रहा है। खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिक स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षण पद्धति की जानकारी दी। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को इसी तर्ज पर पढ़ना, लिखना सिखाया जाना चाहिए, जिससे कि उन्हें पहली कक्षा तक पहुंचने पर अक्षर और अंकों का ज्ञान मिल सके। मास्टर ट्रेनर रुचि डोगरा, प्रियंका जोशी, बीना, उषा शाह ने कार्यकर्ताओं को गीत, कहानियों और भाव भंगिमा के सहारे आखर ज्ञान देने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बबीता पाल, विमला देवी, इंद्रा, सुशीला देवी, हिमेश्वरी, पिंकी, अनिता, अंजू, राजेश्वरी, एंजल मैरी, सरिता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *