STATE NEWSUTTARAKHAND

आउटसोर्स के तहत दी कोरोना काल में हटाए 32 कार्मिकों को तैनाती

पौड़ी। जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी से हटाए गए 32 आउटसोर्स कर्मियों को संस्थान प्रशासन ने फिर से आउटसोर्स के माध्यम से शासन के आदेश के बाद नियुक्ति दे दी है। पिछले लंबे समय से हटाए गए कर्मी तैनाती की मांग को लेकर समय-समय पर संस्थान के प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे थे। प्रभारी निदेशक प्रो. वीएन काला द्वारा उन्हें फिर से आउटसोर्स पर रखे जाने के निर्णय के बाद नियुक्ति से जुड़ा यह मामला फिलवक्त शांत हो गया है। कोरोना काल के दौरान इंजीनियरिंग कालेज से काफी संख्या में आउटसोर्स कर्मियों को हटा दिया गया था। हालात सामान्य होने पर उन्हें फिर से आउटसोर्स पर नियुक्ति देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन संस्थान प्रशासन द्वारा कुछ कार्मिकों को फिर से तैनाती दी गई लेकिन 32 कार्मिकों को तैनाती नहीं मिली। संस्थान में फिर तैनाती की मांग को लेकर बाहर किए गए आउटसोर्स कर्मियों ने कई बार गुहार भी लगाई लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस बीच हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों ने समय-समय पर संस्थान के प्रवेश द्वार भी धरना प्रदर्शन किया। अब इंजीनियरिंग कालेज प्रशासन ने फिर से हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को तैनाती दे दी है। संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो. वीएन काला ने बताया कि कोरोना काल में हटाए गए 32 कार्मिकों को आउटसोर्स के तहत तैनाती दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *