UTTARAKHAND

आप ने किया स्कूल परिसर में पार्किंग बनाने का विरोध

नैनीताल। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तल्लीताल स्थित स्कूल के परिसर में बन रही पार्किंग का विरोध किया। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का के साथ कार्यकर्ताओं ने यहां का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल की व्यवस्था को बेहतर करने के बजाय यहां विद्यालय परिसर में पार्किंग बनवाई जा रही है। इसका वह विरोध करते हैं। उन्होंने सरकार से विद्यालय के उच्चीकरण व सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। नगरध्यक्ष शाकिर अली ने इस घटना के विरोध में आगामी दिनों में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *