इनरव्हील क्लब ऋषिकेश का अधिष्ठापन कार्यक्रम हुआ आयोजित
ऋषिकेश।
इनरव्हील क्लब ऋषिकेश के अधिष्ठापन समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष चारू माथुर कोठारी ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और महिला उत्पीडऩ को रोकना है। बुधवार को दून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में इनरव्हील क्लब ऋषिकेश का अधिष्ठापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष चारू माथुर कोठारी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि क्लब पूरे वर्ष जनहित के कार्य करते हुए निराश्रितों की सेवा करेगा। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में क्लब द्वारा विद्यालय में सहयोग किया जाएगा। उनका मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। महिला उत्पीडऩ को रोकने में भी क्लब द्वारा पीडि़त महिलाओं का सहयोग किया जाएगा। इस दौरान गणेश वंदना पर नृत्य गौरी अग्रवाल, गणेश वंदना का गायन डा. रितु प्रसाद, डा. इन्दू शर्मा व सविता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
