STATE NEWSUTTARAKHAND

ई-रिक्शा सवार पांच महिलाएं घायल

रुड़की। सिविल लाइंस में शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक के पास एक ई-रिक्शा को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में रिक्शा सवार 5 महिलाएं घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ई रिक्शा में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। हादसे में शबनम निवासी बघरा मुजफ्फरनगर, नसीमा निवासी नगला, अफसाना निवासी कलियर, सना निवासी बिलासपुर आदि घायल हो गई। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *