UTTARAKHAND

ऊर्जा कप:  सिडकुल और एयर फोर्स ने जीते अपने मैच

देहरादून।

तीसरे ऊर्जा कप में सोमवार को हुए दो मुकाबलों में एयर फोर्स देहरादून ने इरिगेशन हरिद्वार को 8 विकेट से व सिडकुल ने फूड कमिशनर ऑफिस को 89 रन से हरा दिया। आर्यन क्षेत्री क्रिकेट अकादमी में खेले गए पहले मैच में टॉस इरिगेशन हरिद्वार ने जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। इरिगेशन हरिद्वार की बल्लेबाजी कभी भी संभल नहीं पाई। पहले ही ओवर से विकेट गिरने का सिलसिला चला तो आठवें ओवर में ही महज 25 रन पर पूरी टीम सिमट गई। कोई भी बैटर दहाई अंक पर नहीं पहुंचा। विपिन कपरुवाण ने केवल दो ओवर में दो रन देकर पांच विकेट झटके। मनीष प्रजापति ने दो विकेट लिए। जवाब में एयरफोर्स की टीम ने 2.4 ओवर में दो विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। एयरफोर्स की ओर से विपिन कपरुवान ने 24 रन बनाए। वहीं, दूसरे मैच में टॉस फूड कमिश्नर ऑफिस ने जीता और फिल्डिंग का फैसला किया। सिडकुल देहरादून की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए बीस ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। दीपक पंडित ने 41, शानु रावत ने 27, अशोक ने 23 रन बनाए। फूड कमिश्नर की ओर से धवल शर्मा ने 3, सचिन ने 2 विकेट लिए। जवाब में फूड कमिश्नर की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 64 पर सिमट गई। मनीष नेगी से सर्वाधिक 22 रन बनाए। सिडकुल की ओर से अशोक ने चार व मनीष थपलियाल-राजेश थपलियाल ने दो-दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *