UTTARAKHAND

एसडीएम से की पंचायत सचिव की शिकायत

रुड़की

13 साल पहले गंगा नदी पार करते समय बहकर लापता हुए रामपुर रायघटी के किसान की मृत्यु दर्ज करने के कोर्ट के आदेश के बावजूद पंचायत सचिव कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। किसान की पत्नी ने एसडीएम से मिलकर इसकी शिकायत की है। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की हिदायत दी है। लक्सर के रामपुर रायघटी की महिला सलोचना ने मंगलवार को एसडीएम से मुलाकात की। उसने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उनके खेत गंगा नदी के पार हैं। वर्ष 2009 में उनके पति गंगा पार करके खेत में जा रहे थे। लेकिन वे नदी की धारा में बह गए थे। ग्रामीणों के साथ ही भिक्कमपुर चौकी की पुलिस तथा जल पुलिस भी कई दिन तक उसके पति को तलाश करती रही, पर उनका पता नहीं चल पाया। बताया कि गांव के परिवार रजिस्टर में पति की मृत्यु दर्ज करके उनकी चल और अचल संपत्ति के वारिस के तौर पर पत्नी व बच्चों का नाम दर्ज होना है। इसके लिए उन्होंने सिविल न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय ने 2021 में पति की मृत्यु दर्ज करने के आदेश भी दिए थे, पर गांव का पंचायत सचिव बार बार कहने पर भी पति की मृत्यु दर्ज कर इसका प्रमाणपत्र नहीं दे रहा है। इससे उनके बहुत सारे काम प्रभावित हो रहे हैं। इस हीलाहवाली पर एसडीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए न्यायालय के आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश बीडीओ लक्सर को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *