STATE NEWSUTTARAKHAND

कांग्रेस की गारंटियां जनता तक पहुँचाने पर हुई चर्चा

अल्मोड़ा

यूथ कांग्रेस अल्मोड़ा द्वारा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में नारी न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही पांच गारंटियों को यूथ कांग्रेस किस तरह जनता के बीच में लेकर जाएगी इस पर चर्चा की गई। दीपक कुमार ने कहा कि कांग्रेस की महिलाओं को एक लाख रुपये हर साल दिए जाने की गारंटी, सरकारी भर्तियों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिए जाने की गारंटी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी व मिड डे मील बनाने वाली बहनों का वेतन दोगुना करने की गारंटी, अधिकार मैत्री योजना की गारंटी, सावित्री बाई हॉस्टल योजना की गारंटी को लेकर यूथ कांग्रेस किस प्रकार चुनाव प्रचार करेगी इस पर चर्चा हुई। सम्मेलन में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष दीपा शाह, मंजू कांडपाल, जिला महामंत्री गीता मेहरा, राधा राजपूत, तारा तिवारी, जया जोशी, शाहिदा, धीरा तिवारी, राधा टम्टा, रजनी टम्टा, किरण आर्या, गोविंद प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार, रोहन कुमार , महिला उपाध्यक्ष नीमा आर्या आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व जिला प्रभारी अल्मोड़ा संतोष रावत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *