STATE NEWS

कांग्रेस ने जारी की हिमाचल उप चुनावों की आधिकारिक सूची, अर्की से संजय अवस्थी लड़ेंगे चुनाव

शिमला:

हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. मंगलवार शाम कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की तीन विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनावों के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. एआईसीसी दिल्ली से कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक से इस संबंध में प्रेस रिलिज जारी कर अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा की।  कांग्रेस पार्टी ने मंडी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है. जबकि, फतेहपुर विधानसभा सीट से भवानी सिंह को टिकट मिला है. इसी तरह अर्की विधानसभा सीट से संजय अवस्थी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं, जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से रोहित ठाकुर को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *