OTHER NEWSSTATE NEWS

कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ दी तहरीर

देहरादून। कांग्रेस ने कर्नाटक में चिंतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और वरिष्ठ नेता अनिल नेगी ने रविवार को देहरादून कौतवाली में राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। साथ ही सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में राठौर के खिलाफ तहरीर देने का निर्णय लिया है। मथुरादत्त जोशी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ जो अपमानजनक टिप्पणी की है, उससे कांग्रेस जन आहत हैं। इसलिए पार्टी प्रदेशभर में भाजपा नेता के खिलाफ कार्यवाई की मांग करेगी। जोशी ने बताया कि गत माह भी पार्टी ने पूर्व में विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदेश में कई जगह तहरीर दी थी, लेकिन राजनैतिक दबाव में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस कारण भाजपा नेताओं के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *