UTTARAKHAND

कार्यशाला में दी जानकारी

पौड़ी। अर्थ एवं संख्या विभाग पौड़ी के तत्वावधान में पाबौ ब्लाक स्थित राजकीय महाविद्यालय सभागार में सतत् विकास लक्ष्य की कार्ययोजना, डाटा ईकॉसिस्टम, अनुश्रवण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कई जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख पाबौ डा. रजनी रावत ने की। कार्यशाला में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने द्वारा 17 सतत् विकास लक्ष्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने एसडीजीएस विजन को हासिल करने एवं उन्हें ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित करने के बारे में बताया गया। उन्होंने इन लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु विभिन्न विभागों, पंचायतीराज संस्थानों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पारस्परिक सहयोग, समंवय की आवश्यकता के प्रयास किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी। अपर संख्याधिकारी रणजीत सिंह रावत द्वारा सतत विकास लक्ष्यों की थीम आधारित प्रणाली की जानकारी दी गई। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों को एसडीजीएस को ग्राम पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान के रूप में पहुंचाने की अपेक्षा की गई।कार्यशाला में ब्लाक प्रमुख पाबौ डा. रजनी रावत द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, संगठनों, प्रबुद्धजनों की एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ सहायक दिगंबर सिंह कठैत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *