किसान, नौजवान, पटेल यात्रा का बलरामपुर में हुआ स्वागत
लखनऊ।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में सपा की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा बुधवार को चौथे दिन श्रावस्ती से बलरामपुर जिले में पहुंची। श्रावस्ती से बलरामपुर के बीच यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नेता और समर्थक शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष सर्वजीत, पूर्व विधायक हाजी रमजान समेत अन्य नेता मौजूद रहे। यात्रा का सिरसिया में जिला पंचायत सदस्य दद्दन खां के नेतृत्व में स्वागत हुआ।
बलरामपुर जिले की सीमा पर शिवपुरा में पूर्व विधायक इन्द्राणी वर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। पटेल ने गुप्तकाशी धाम में बाबा विभूतिनाथ का दर्शन किया। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वमंत्री डा. एसपी यादव, पूर्व विधायक ओंकार पटेल, पूर्व विधायक मसूद आलम खां, पूर्व विधायक केके सचान, पूर्व ब्लाक प्रमुख शफ ीक अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों नेताओं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। गरीबों पर अन्याय और अत्याचार बढ़ गया है। भाजपा सरकार बदले की भावना से काम करती है। जनता भाजपा सरकार को हटाकर सपा की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। समाजवादी सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
