OTHER NEWSSTATE NEWS

किसान 24 जून को अग्निपथ योजना के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

ऋषिकेश। अखिल भारतीय किसान सभा सहित संयुक्त किसान मोर्चा 24 जून को अग्निपथ योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस में शामिल होगा। सभा के पदाधिकारियों ने युवाओं और किसानों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों संग बैठक की। सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि 24 जून को अखिल भारतीय किसान सभा सहित संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से अग्निपथ योजना के खिलाफ जिला और तहसील मुख्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। कहा कि अग्निपथ योजना सरकार द्वारा किसानों से बदला लेने का एक हथकंडा है। अखिल भारतीय किसान सभा ने सेना में भर्ती की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं के राष्ट्रव्यापी विरोध को अपना समर्थन दिया है। विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील करते हुए किसान सभा ने इस योजना को जवान विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी बताया। किसान, जवानों के साथ इस संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मौके पर सभा के संयुक्त सचिव याक़ूब अली, बलबीर सिंह, ज़ाहिद अंजुम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *