UTTARAKHAND

कोरोना में लिए स्टीरॉयड्स तो चेक कराएं शुगर, खूब पिएं पानी

मुरादाबाद

प्रचंड रूप में सामने आई कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की चपेट में आने के बाद बहुत से मरीजों की हालत बिगड़ी। फेफड़ों में संक्रमण पहुंच जाने की वजह से उनमें निमोनिया विकसित हो गया। इन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत पैदा हो गई। इन हालात में चिकित्सकों ने मरीजों को इलाज में स्टीरॉयड्स दिए।
कोरोना संक्रमित जिन मरीजों को चिकित्सकीय सलाह पर स्टीरॉयड्स काफी अधिक लेने पड़े चिकित्सकों के मुताबिक उनकी शुगर का लेवल बढ़ने का खतरा ज्यादा है। कई मरीजों की शुगर काफी ज्यादा बढ़ जाने के केस सामने आए। डॉक्टर नितिन बत्रा ने बताया कि जिन मरीजों ने स्टीरॉयड्स ज्यादा लिए हैं वह अपनी शुगर को चेक नियमित और छोटे-छोटे अंतराल पर कराते रहें। बढ़ी होने पर दवा, इंसुलिन आदि से नियंत्रित रखें। स्टीरॉयड्स अधिक लेने से खून गाढ़ा होने का अंदेशा अधिक रहने के मद्देनजर पानी और तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। खून गाढ़ा हो जाने से हार्ट अटैक आदि समस्याओं का खतरा रहता है इसलिए कुदरती तरीकों से इसे गाढ़ा होने से बचाए रखना सबसे अच्छा तरीका है। पानी इस मामले में सबसे अच्छा माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *