कोरोना से जान गवांने वालो को दी श्रद्धांजली
बिजनौर
चुनाव व कालेज ड्यूटी में अपनी जान गंवाने वाले प्रदेश के समस्त शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अपने अपने घरो में रहकार ही श्रद्धांजली दी गई। विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सोमवार की शाम अपने घरों पर मोमबत्ती व दीपक जलाकर दिवंगत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान हुई शहादत को नमन किया। प्रदेश सरकार से शहीद का दर्जा देते हुए आश्रित परिवार को सम्मान जनक मुआवजा व आश्रित को नौकरी, उनके समस्त देयकों का समय से भुगतान कराने की मांग की गई। संघ के जिलाध्यक्ष व प्रदेश संयोजक मुकेश सिन्हा ने बताया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा व महामंत्री संजय पुंडीर के निर्देशन में जनपद बिजनौर सहित प्रदेश भर में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। अरुण कुमार, नवनीत कुमार, रामचरण सिंह,रमन सिंह,प्रशांत कुमार, योगेश कुमार,अनुज चतुर्वेदी ,आदि ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली दी।
