क्रोएशिया बस दुर्घटना में 10 लोगों की हुई मौत
जाग्रेब ।
पूर्वी क्रोएशिया में बस दुर्घटनाग्रस्त में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
हादसा क्रोएशिया के पूर्वी शहर स्लावोंस्की ब्रोड के पास ए-3 राजमार्ग पर हुआ। बस कोसोवो की पंजीकृत थी और जर्मन शहर फ्रैंकफर्ट से कोसोवो के प्रिस्टिना जा रही थी। बस में 60 से अधिक लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त बस की खिड़की के कांच टूटू हुए हैं। बचावकर्मी बस के आसपास मौजूद हैं।
स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख फ्रेंजो गैलिक ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना करीब छह बजकर 20 मिनट में हुई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
