STATE NEWSUTTARAKHAND

गढ़वाल सांसद ने किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए सांसद ने प्रदेश के सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के साथ ही पुजारी, बीकेटीसी कर्मी, अधिकारी, कर्मचारी एवं यात्रा में जुटे लोगों से बातचीत की। गुरुवार सुबह 9 बजे करीब केदारनाथ पहुंचे गढ़वाल सांसद ने मंदिर के गर्भ में जाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान से प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ में हो रहे पुर्ननिर्माण कार्यो की जानकारी भी ली। सांसद ने पुजारी शिवलिंग, तीर्थपुरोहितों से बातचीत की। इस दौरान बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने सांसद को केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया जबकि पुजारी ने भी उन्हें शॉल और प्रसाद भेंट किया। कुछ देर केदारपुरी में रुकने के बाद सांसद वापस लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *