STATE NEWSUTTARAKHAND

गायत्री शक्तिपीठ स्थापना दिवस मनाया

रुडकी। शरद पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ का स्थापना दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गायत्री परिजनों ने यज्ञ के माध्यम से सभी के सुंदर स्वस्थ,समुन्नत जीवन एवं राष्ट्र की समृद्धि की कामना की। पर्व पूजन एवं शरद पूर्णिमा पर प्रकाश डालते हुए दीपक भारद्वाज ने कहा की आज ही के दिन 30 वर्ष पूर्व गायत्री शक्ति पीठ की स्थापना गायत्री विद्या के विस्तार के लिए शांतिकुंज के मार्गदर्शन में की गई। जिसके लिए संस्था निरंतर कार्य कर रही है। स्वच्छता, शिक्षा स्वास्थ्य, धर्म तंत्र से लोक शिक्षण आदि उद्देश्यों को लेकर शक्तिपीठ कार्यरत है। कहा कि जन जन तक गायत्री और यज्ञ का दर्शन पहुंचाने का निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सतीश कुमार वैश्य, प्रदोष सिंघल, सागर रस्तोगी, लटूरी सिंह, विनायक भारद्वाज, हरिमोहन गुप्ता, विनोद गुप्ता, पंकज गुप्ता, जय वीर सिंह, धर्मपाल त्यागी, हंस कुमार सिंघल, उमा बिष्ट, मीनू सिंघल, अनु सिंघल, प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *