UTTAR PRADESH

गुरूद्वारा में 360 लोगों ने ली पहली व दूसरी डोज

लखनऊ।

राजधानी के नाका हिंडोलाा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा में जारी वैक्सीनेशन में सोमवार को कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने बताया कि सभी वर्ग के लोगों को  मिलाकर 360 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि गुरुद्वारा साहब के वैक्सीनेशन सेंटर में 18 प्लस और 45 प्लस के लोगों को को कोविशील्ड वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगाया जा रहा है और साथ ही कोवैक्सीन का दूसरा डोस लगाया जा रहा है।बताया कि वैक्सीनेशन सेंटर मे कोवैक्सीन का दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या बहुत कम आ रही।बताया  वैक्सीनेशन सेंटर का प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी गुरुद्वारा साहब के सेवादार मिलजुल कर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *