गोपेश्वर में वामपंथी दलों का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन
चमोली। वामपंथी दलों ने शनिवार को गोपेश्वर में जोशीमठ में भाजपा और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान की निन्दा की। कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जोशीमठ के प्रभावितों के आंदोलन में माओवादियों के हस्तक्षेप किये जाने की बात कही। वाम दलों ने कहा हम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के उस बयान की निन्दा करते हैं। नाराज वाम दलों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला भी दहन किया।
गोपेश्वर में पुतला दहन के बाद नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार जोशीमठ की प्रभावित जनता के विस्थापन, पुनर्वास, एवं जोशीमठ के पुनर्निर्माण की बात कर पीड़ित जनता के साथ न्याय करने के बजाय उनको माओवादी, आतंकवादी कहकर अपनी विफलताओं को छुपाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास विस्थापन और जोशीमठ के पुनर्निर्माण की बात तो काफी दूर की है एक माह गुजर जाने के बाद भी प्रभावित लोगों के लिए आज तक कोई ठोस नीति नहीं बना पाई है। पुतला दहन करने वालों में सीटू जिला अध्यक्ष मदन मिश्रा, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष नंदन सिंह नेगी, सीपीआई के पूर्व जिला मंत्री विनोद जोशी, भरत पंवार, महिला समिति की जिला अध्यक्ष पुष्पा किमोठी, जिला सचिव गीता बिष्ट, लता मिश्रा, अनीता सती, राजेंद्र बिष्ट, सीमा असवाल, इंदु देवी, दीपा देवी, सीता देवी, रीना देवी, उषा बिष्ट, मीना विष्ट, धीरज कुमार डीवाईएफआई जिला सचिव गजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
