STATE NEWSUTTARAKHAND

चाकू-तमंचे के साथ पकड़ा

हरिद्वार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में तमंचा और चाकू के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। पुलिस टीम को आन्नेकी गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर दो संदिग्ध युवकों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि आरोपी साहिल निवासी गोविंदपुर दादूपुर के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा कारतूस और इकराम निवासी गोविंदपुर दादूपुर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *