STATE NEWSUTTARAKHAND

चाचा के घर गई महिला बंद मकान में चोरी

देहरादून। चाचा के घर गई महिला के मकान से चोरों ने कीमती सामान व गहने चोरी कर लिए। घटना तीन और चार जून की रात में हुई। भट्टा मोहल्ला झाझरा निवासी सीमा बिष्ट ने प्रेमनगर पुलिस को शिकायत की है।
उन्होंने बताया कि यह मकान उन्होंने तीन साल पहले बनाया था। वह अपनी माता पिता और भाई व भाभी के साथ मुंबई में रहती हैं। बीते दो माह से वह घर आई हुई थीं। बीते तीन जून को वह किसी काम से अपने चाचा के घर गई हुई थीं। जब वह चार जून को लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर टीवी, लैपटॉप, कैश और कीमती जेवरात चुर ले गए थे। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *