OTHER NEWSUncategorized

चोरी के दो आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

मथुरा

थाना नौहझील मथुरा पुलिस ने दो लोगों को एक चोरी की बैटरी व तमंचा .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि  नौहझील थाने में धारा 380 आईपीसी के तहत दर्ज मुकदमा में वांछित चल रहे चन्द्रपाल पुत्र चेतराम निवासी सहसगढी मौहल्ला कस्बा नौहझील थाना नौहझील तथा रिन्का उर्फ रिन्कू पुत्र केवल सिंह निवासी आजाद मौहल्ला कस्बा व थाना नौहझील  को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की बैटरी एमरोन हैवी ड्यूटी हारवेस्ट व नाजायज तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *