छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
ऋषिकेश। ईको क्लब से जुड़े स्कूली छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मंगलवार को खदरी खड़कमाफ स्थित हैप्पी होम मांटेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान ने नव गठित ईको क्लब के विद्यार्थी सदस्यों के साथ गंगा की निर्मलता का संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जुगलान ने बताया कि डीएम दून के निर्देश पर 16 से 31 मार्च तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ईको क्लब की स्थापना कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया है। मौके पर विद्यालय निदेशक रमन सरन, प्रधानाचार्य रेनू सरन, शिक्षण प्रमुख प्रतिभा सरन,शिक्षिका सुरुचि शर्मा, ऋतिका पाण्डेय, रितेश, सिद्धार्थ धस्माना,अंशुल पुंडीर,आभास, अक्षत जैन,आदर्श चमोली, शिव शर्मा, शौर्य, प्रिन्स आदि मौजूद रहे।
