छुट्टियां खत्म होते ही महाविद्यालय में लौटी रौनक
ऋषिकेश। दिवाली में नौ दिन के लंबे अवकाश के बाद गुरुवार को ऋषिकेश महाविद्यालय खुलने से रौनक लौटी। कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राएं चहल कदमी करते नजर आए। 24 अक्तूबर से 2 नवंबर तक दिवाली के अवकाश के चलते श्रीदेवसुमन विवि ऋषिकेश कैंपस में सन्नाटे जैसी स्थिति रही। गुरुवार को महाविद्यालय खुला और छात्र-छात्राओं की आमद से फिर गुलजार हो गया।
