जगदीश हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले:: सचिन
अल्मोड़ा। भिकियासैंण में विगत दिनों हुई दलित युवक की निर्ममता पूर्वक हत्या पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद सचिन आर्य ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग की। कहा कि हत्याकांड में शामिल अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए। इसके अलावा उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को एक करोड़ की सहायता भी प्रदान की जाए।
