STATE NEWSUTTARAKHAND

जबरन नहीं ली जाएगी किसानों की जमीन:   अग्रवाल

देहरादून। टाउनशिप परियोजना के खिलाफ डोईवाला क्षेत्र में तेज होते विरोध के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि जबरन किसी भी किसान की जमीन नहीं ली जाएगी। आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को आवास विभाग के अधिकारियों के साथ इस विषय पर बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग डोईवाला, मारखमग्रांट, माजरी में एयरोसिटी बनाने की चर्चा कर रहे हैं, जबकि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। इसी तरह कुछ लोग टाउनशिप का विरोध कर रहे हैं। उन्हेांने कहा कि इस पर अभी सिर्फ जोनल प्लान तैयार किया जा रहा है, यदि अंतिम निर्णय होता भी है तो किसानों सहित सभी हितधारकों से संवाद किया जाएगा। बिना किसानों के संवाद किए और सहमति लिए जमीन अधिग्रहण नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार टाउनशिप के जरिए क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज जैसी सुविधा देगी, इससे किसानों को ही फायदा होगा। लेकिन इसके लिए भी किसानों के साथ संवाद किया जाएगा। अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों किसानों के प्रतिनिधिमंडल के सामने भी यह बात स्पष्ट तौर पर रख दी है, किसानों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *