जामनखाता के ग्रामीणों मोबाइल टावर लगाने के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन किया
विकासनगर
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जामनखाता के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के अंदर बस्ती में मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर टावर लगाये जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि ग्राम पंचायत में बस्ती के भीतर टावर लगाया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। आर्यन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम पंचायत में मोबाइल टावर लगाये जाने का ग्राम पंचायत के लोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बस्ती के भीतर टावर लगाये जाने से गांव वालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
