जिला पंचायत से कराएं जिला योजना के कार्य
पिथौरागढ़। जिला पंचायत के डीबीसी सदस्यों ने प्रशासन से जिला योजना के कार्य जिला पंचायत से कराने की मांग की है। नगर के भाटकोट स्थित डीएम कैंप कार्यालय में बीते रोज डीबीसी सदस्यों ने जिलाधिकारी रीना जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला योजना के कार्य जिला पंचायत से कराने को लेकर डीएम के साथ चर्चा की। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने बीते दिनों हुई बारिश के कारण नुकसान से भी डीएम को अवगत कराया। उन्होंने कहा बारिश से जगह-जगह पेयजल, सड़क और अन्य पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पुष्प चन्याल, रुकमणि जोशी, गंगोत्री दताल, निर्मला महर, बिनीता पाल, दीपिका भट्ट्र, सुनीता देवी, सरला देवी, महेश राम, नंदन बाफिला, कल्याण राम रहे।
