STATE NEWSUTTARAKHAND

जीआईसी पीपलकोट में छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

पिथौरागढ़

मूनाकोट विकासखंड के जीआईसी पीपलकोट में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। गुरुवार को डॉ. राजेंद्र तिवारी और डॉ. वर्षा सिंह विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से 141 बच्चों की जांच की। साथ ही उन्हें थैलेसीमिया, एनीमिया, रक्तदान, सुपोषण-कुपोषण के बारे में बताया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। यहां फार्मेसिस्ट लता कुंवर, स्टाफ नर्स तनुजा बोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *