STATE NEWSUTTARAKHAND

टनकपुर स्टेडियम को हरा नेपाल क्वार्टर फाइनल में

 

चम्पावत। मिनी स्टेडियम में पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित स्व. गणेश चंद राजा स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में नेपाल ने टनकपुर स्टेडियम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। तय समय में मैच समाप्ति पर दोनों टीमें से बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूटआउट में नेपाल की टीम ने 5-3 से टनकपुर को हराकर मुकाबला जीता। नेपाल टीम से टीका, डेमफर, महेश, दीपेंद्र, सतीश ने गोल किए। इससे पहले मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने खिलाड़ियों का परिचय मैच का शुभारंभ किया। मैच में रेफरी योगेश गुरंग, लाइनमैन शुभम रावत व प्रशांत कलौनी रहे। स्कोरर राजेंद्र धामी व कॉमेन्ट्री में ललित कलौनी, कमलेश भट्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *