STATE NEWSUTTARAKHAND

डोईवाला चीनी मिल में किसानों का प्रदर्शन

ऋषिकेश। गन्ना किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। वे गन्ना मूल्य घोषित नहीं किए जाने से नाराज हैं। उन्होंने जल्द गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। मंगलवार को डोईवाला के किसान चीनी मिल पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन किया और अधिशासी निदेशक के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि गन्ना मिल को चले एक माह से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन अभी तक किसानों को चीनी मिल प्रशासन द्वारा कुछ भी भुगतान नहीं किया, जो किसानों के साथ धोखा है। मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि लक्सर मिल द्वारा नये पेराई सत्र में किसानों को अभी तक का पूरा भुगतान किया जा चुका है और उत्तराखंड सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य भी घोषित नहीं किया है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में किसान सभा के सचिव याक़ूब अली, गन्ना सोसाइटी चैयरमैन मनोज नौटियाल, कमल अरोड़ा, बलबीर सिंह, हरबंश सिंह, सरजीत सिंह, अनूप पाल, पूरण सिंह, समशाद अली, जगजीत सिंह, गुरुचरण सिंह, नरेन्द्र सिंह, साधु राम, इस्लामुद्दीन, प्रेम कुमार, जागीरी राम, सिंघा राम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *