UTTARAKHAND

तहसील दिवस पर 20 शिकायतें दर्ज, एक का हुआ निराकरण

रुड़की

रुड़की का तहसील दिवस नारसन ब्लाक मुख्यालय में लगा। तहसील दिवस में केवल 20 शिकायत आई। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। मंगलवार को कुरडी गांव स्थित नारसन ब्लॉक के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न गांव से 20 फरिदयाी ही तहसील दिवस में पहुंचे। शिकायतों में राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें बिजली, पानी तथा सड़क संबंधी शिकायतें शामिल रहीं। नगरपालिका को अपनी सेवाएं दे रहे सफाई मजदूरों द्वारा एक प्रार्थना पत्र संयुक्त रूप से तहसील दिवस में प्रस्तुत किया गया। जिसमें कहा गया है कि नगर पालिका द्वारा उन्हें उचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इस पर एसडीएम विश्वनाथ शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सफाई मजदूरों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किये जाने के आदेश दिए। कुड़ी गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया उसके द्वारा कुछ लोगों के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग का मुकदमा मंगलौर कोतवाली पर दर्ज कराया गया था। लेकिन आज तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान तहसीलदार चंद्रशेखर, अपर तहसीलदार रेखा आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *