तीन दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
नैनीताल। हिम्मोत्थान सोसायटी के सहयोग से बेतालघाट ब्लॉक के बादरकोट गांव में तीन दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हो गया। इसमें 45 महिला समूहों ने भाग लिया। इसमें पहले दिन प्रशिक्षणकर्ता प्रीति भंडारी ने मशरूम की खेती करने की सामान्य जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक कमलेश सिंह, विजय चंद्र, अजय, वीआरपी मंजू बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
