STATE NEWSUTTARAKHAND

थीथकी गोलीकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। थीथकी में सिंचाई को लेकर हुए खूनी संघर्ष मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और बलकटी बरामद की गई है। 25 अप्रैल को कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के गांव थीथकी में सुबह दो पक्षों के बीच खेत में नहर के पानी से सिंचाई को लेकर विवाद हो गया था। एक पक्ष पहले से सिंचाई कर रहा था। दूसरे पक्ष ने अपनी बारी होने की बात कहते हुए इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने कई राउंड फायर किए। गोली चलने से तीन लोग घायल हो गए थे। इस दौरान धारदार हथियार, ईंट पत्थर भी चले। पुलिस टीम ने नसीरपुर नहर पटरी से घटना में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व बलकटी बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अनंगपाल, अर्जुन निवासी ग्राम थिथकी कोतवाली मंगलौर के तौर पर हुई है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल, अशोक मलिक, कांस्टेबल अरविन्द, राजेश देवरानी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *