दबंगों ने महिला को पीटा
लखनऊ।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में दबंगों ने धूप में बैठी एक महिला को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पीट दिया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि थाने पर फिरोज पुत्र बरकत अली निवासी ग्राम तकिया सदरपुर करोड़ा ने सूचना दी कि वह अपनी पत्नी मेहरबानो जो घर के बाहर धूप में बैठी थी इतने में उसकी पत्नी के पास मोहल्ले के जावेद पुत्र रहमत अली रहमत अली पुत्र पुत्तन शबनम सबीना पुतलीगढ़ रहमत अली रहमत अली की पत्नी नाम पता अज्ञात ने साजिश के तहत भद्दी भद्दी गालियां दी और एक राय होकर लातों से मारा पीटा और बांके से हमला कर दिया। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
