UTTARAKHAND

देश के सभी बच्चों को मिले संस्कारवान शिक्षा: प्रो. शास्त्री

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि देश के सभी बच्चों को संस्कार देने वाली अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। समाज चाहे तो अपने नौनिहालों की इस आवश्यकता की पूर्ति सरकार पर आश्रित हुए बिना कर सकता है। विष्णु गार्डन स्थित गांधी आश्रम के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-22 के भवन के जीर्णोद्धार के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. शास्त्री ने कहा कि भवन का जीर्णोद्धार वहां के निवासियों के सहयोग से लाखों रुपये खर्च करके किया गया था। उन्होंने विद्यालय कार्य में सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। उन्होंने विद्यालय की शिक्षिकाओं से कहा कि उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के संस्कार पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर बच्चों ने सुन्दर गीत एवं नृत्य आदि का प्रदर्शन किया। संचालन मनोज गहतोड़ी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रेशू वर्मा, रमा वैश, परमजीत सिंह गिल, राकेश चंद्रा, सुभाष मेहता, मनमोहन चोपड़ा, हरि बाबू अग्रवाल, अजय गुप्ता, ज्ञानेश अग्रवाल, पुनीत सोबती, ललित चौहान, दीपाली शर्मा, कल्पना चंद्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *