धर्मनगरी में मिली गर्मी से राहत
हरिद्वार। धर्मनगरी में गर्मी से शुक्रवार को कुछ राहत मिली। सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर धूप नहीं निकली। हालांकि मौसक उतना ठंडा भी नहीं हुआ, लेकिन पिछले 15 दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। जून माह में लगातार 15 दिन गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद शुक्रवार की हरिद्वार समेत अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हुई। सुबह 6 बजे बारिश रुक गई। शाम को कुछ देर के लिए गंगा किनारे ठंड हवाएं जरूर चली। जिससे लोगों को राहत मिली। 24 मई से लगातार हरिद्वार में गर्मी पड़ रही है। बीते गुरुवार को कुछ घंटे की राहत मिली थी।
