धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
चमोली। नगर के उमा माहेश्वर आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आश्रम में भगवान शिव सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई। साथ ही संतों और अन्य श्रद्धालुओं ने आश्रम के महंत ऐश्वर्यनाथ से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दिनेश थपलियाल, गणेश शाह, केपी सिरस्वाल सहित कई अन्य मौजूद थे।
