UTTARAKHAND

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट का किया स्वागत

ऋ षिकेश।

गणेश गोदियाल के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रीतम सिंह के नेता प्रतिपक्ष बनने पर मुनिकीरेती के कांग्रेसियों ने खुशी जताई। इस दौरान नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट का भी स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष देवप्रयाग हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनायेगी। शुक्रवार को मुनिकीरेती नगर कांग्रेस कमेटी के ढालवाला स्थित कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस के देवप्रयाग जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके कुशल नेतृत्व में 2022 के विस चुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, विनोद बिजल्वाण, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, विनोद सकलानी, उत्तम असवाल, संतोष पैन्यूली, रोहित चौहान, संदीप भंडारी, अर्जुन डंगवाल, शिवम भट्ट, दीपेश बेलवाल, दीपक खत्री, विक्की प्रजापति, अक्षत भट्ट, पुरूषोत्तम भट्ट, सुरजीत कुडिय़ाल, महेश आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *