STATE NEWS

निर्माण कार्यों में करेंगे सुरक्षा मापदंडों का सख्ती से पालन

भोपाल,

मप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन की एमडी छवि भारद्वाज ने मेट्रो के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुभाष नगर डिपो, सुभाष नगर स्टेशन, केन्द्रीय विद्यालय स्टेशन, डीबी माल स्टेशन एवं एम्स में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। एमडी छवि भारद्वाज ने सबसे पहले सुबह 11 बजे सुभाष नगर डिपो में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कहना है कि मप्र की जनता को बेहतर सुविधाएं एवं सुरक्षित, विश्वसनीय, प्रभावी एवं किफायती यातायात की सुविधा मुहैया करवाई जाए। यदि प्रदेश में बेहतर यातायता होगा तो लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए कम समय एवं लागत आएगी। इसके लिए जरूरी हे कि सभी काम समय से पहले पूरे कर दिए जाएं। उन्होंने मेट्रो परियोजना के ठेकेदार एवं अधिकारियों के साथ हर एक निर्माण कार्य पर विस्तृत चर्चा की एवं निर्माण कार्य करते समय सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर छवि भारद्वाज के साथ मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी अजय शर्मा, निदेशक (परियोजना) शोभित टंडन, अतिरिक्त निदेशक (तकनीकी), वाइसी शर्मा महाप्रबंधक एंव अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *