UTTARAKHAND

नैनीताल में छाए बादल, गर्मी से मिली राहत

नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में बीते दो दिन चटक धूप खिलने से उमस भी बढ़ने लगी थी। इससे पारे में इजाफा हो गया था। गुरुवार को शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं नगर में जगह-जगह जाम लगने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम का मिजाज बदलने के बाद पर्यटक नैनीझील में नौकायन का लुफ्त उठा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *