परिवहन विभाग की सक्रियता पर उठ रहे सवाल
शाहगंज/सोनभद्र
जिंदगी एक सफर है सुहाना यहां कल क्या होगा किसने जाना, इस कहावत को चरितार्थ करते हुए, तथा सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद चारों तरफ बेखौफ तीन पहिया, दो पहिया, वाहन मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए आए दिन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं, यूं तो चेकिंग के नाम पर परिवहन विभाग की टीम साथ में पुलिस दल आए दिन चेकिंग अभियान भी चलाती है, मगर ऐसे वाहन स्वामियों में सरकारी नियमों की परवाह किए ,बगैर लोगों की जिंदगी के साथ खुलेआम खिलवाड़ भी कर रहे हैं जहां डीजल और पेट्रोल के दामों में प्रतिदिन बढ़ोतरी होने से जनता और वाहन स्वामी अपनी जान को जोखिम में डालकर मुख्य मार्ग पर खुलेआम दौड़ रहे हैं, आए दिन सड़क दुर्घटना इसी तरह की लापरवाही के चलते हो रही हैं और लोगों को अनायास ही अपनी जिंदगी से भी हाथ धोना पड़ रहा है जी हां कहीं ना कहीं सरकारी तंत्र के नियमों में खामियां तो जरूर व्याप्त है तभी तो निडर होकर वाहन स्वामी अपने कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं जबकि शाहगंज- रावटसगंज, शाहगंज- राजपुर मार्ग, शाहगंज-इमलीपुर मार्ग पर भारी मात्रा में टेंपो की अधिकता है, लेकिन किसी प्रशासनिक लोगों की लोगों की ड्यूटी न लगने से लोग निडर होकर मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए सवारियों को बैठा कर खुलेआम गंतव्य की ओर फर्राटा भर रहे हैं, ऐसे लोगों को सरकारी नियमों एवं मानकों पर विशेष रुप से ध्यान देने की आवश्यकता है।
