STATE NEWSUTTARAKHAND

पर्यावरण असंतुलन व प्रदूषण से बचने के लिए पौंधरोपण जरूरी

पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में गृह विज्ञान की ओर से हरेला सप्ताह के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम संस्थान ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर गुंजी में पौधरोपण किया। पिथौरागढ़ एलएसएम महाविद्यालय में हरेला सप्ताह के तहत पौधरोपण किया गया। गृह विज्ञान प्रभारी डॉ.सविता राठौर ने कहा कि पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से पूरी दुनिया जूझ रही है। इन गंभीर समस्याओं से उबरने का एक मात्र उपाय पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाना है। छात्र-छात्राओं को खुशी व शुभअवसरों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान डॉ.मोनिका असवाल,गंगोत्री रायपा ने कहा कि छात्र-छात्राएं व अन्य सभी लोगों को मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य प्रो.पुष्कर सिंह बिष्ट, विमला विश्वकर्मा, दीपक शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *