STATE NEWSUTTARAKHAND

पूरा प्रदेश कांग्रेस की तरफ देख रहा : धीरेंद्र प्रताप

रुड़की। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि भाजपा सरकार से लोगों का विश्वास पूरी तरह उठ चुका है। भर्ती मामलों में जिस प्रकार के घोटाले उजागर हो रहे हैं, उससे युवाओं का विश्वास टूट चुका है। पूरा प्रदेश कांग्रेस की तरफ देख रहा है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि युवा भर्ती के नाम पर ठगे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पार्टी को नई शक्ति प्रदान की है। इसके साथ ही भाजपा को इस यात्रा से झटका लगा है। देश के करोड़ों लोगों ने यात्रा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के महामंत्री जितेंद्र गौड़, केवल कृष्ण सोलंकी, प्रमोद शर्मा, ओंकार सिंह, राजू कश्यप, मोहम्मद मोहसिन, कादर खान, जमशेद, गुलफाम, याकूब आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *