पोस्ट अपलोड करने केा लेकर भिड़े दो पक्ष
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी डंडों से लैस दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। रानीपुर कोतवाली में दोनों क्रास मुकदमा दर्ज कराया है। गांव राजपुर गढ़मीरपुर निवासी शमशार पुत्र नसीर निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को उसका भाई शमसीर किसी कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूरणपुर जा रहा था। आरोप है कि गांव में ही सरेराह उसे रोककर हसीन ने गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि हसीन ने सलमान, सरफराज, इंतजार, तोहीद ने साथ मिलकर लाठी डंडे से उसके भाई पर हमला कर दिया। हमले में उसके भाई के एक हाथ की अंगुली टूट गई।
