बगैर अनुमति के लग रहे पोस्टर
बागेश्वर। कपकोट में छात्रसंघ चुनाव प्रचार चरम पर है। छात्र बगैर अनुमति के सरकारी भवनों व लोगों के मकानों में पोस्टर चिपका रहे हैं। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई है। कॉलेज प्रशासन तथा तहसील प्रशासन ने लिंगदोह कमेटी का कड़ाई से पालन करने की मांग की है
